
सार्वजनिक जन्माष्टमी पूजा कमेटी अंकुर क्लब सतबोहनी जमालपुर पूजा पंडाल का उद्घाटन आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरे लाल महतो एवं विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ जेएन दास ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। पूजा कमेटी के अध्यक्ष धनंजय स्वर्णकार ने बताया कि वर्ष 2007 से यहां जन्माष्टमी पूजा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाता है। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इसमें पूजा कमेटी के अध्यक्ष धनंजय स्वर्णकार, रुपेश गोराई, अरूप मल्लिक, स्वरूप मल्लिक, वीरेंद्र सिंह, अमित पाल, उत्तम पाल, अविनाश पाल, राहुल पाल, किशोर पाल, विशाल गोस्वामी, उत्तम कुंडू, कमला साहू, शंकर पाल, महेश सिंह, अभिमन्यु पाल, आशीष स्वर्णकार, सुमित पाल, अभिषेक पाल, अंकुश पांडे, आकाश दास, समीर, सुमन आदि शामिल हुए।
