
आदित्यपुर थानांतर्गत भाटिया बस्ती निवासी अमित पांडे को अपनी स्विफ्ट डिजायर कार (संख्या जेएच 05डीजे- 9841) कॉन्ट्रेक्ट पर देना महंगा पड़ गया है। कॉन्ट्रेक्ट लेनेवाले शख्स ने अमित पांडे की कार को बंधक रख दिया है। जानकारी मिलने पर अमित पांडे ने इसकी शिकायत आदित्यपुर थानेदार से की है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। जानकारी देते हुए अमित पांडे ने बताया कि 5 माह पहले जमशेदपुर बारीडीह निवासी अजय राय को ₹1000 प्रतिदिन के हिसाब से अपनी स्विफ्ट डिजायर कार ठेका पर दिया था। जून महीने तक उसने तय समय पर पैसे दिए मगर जुलाई से पैसे देना बंद कर दिया। जब जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि अपने पड़ोसी रितिक मोहंती को ₹ 3 लाख रुपए में कार बंधक रख दिया है। बार- बार फोन करने पर भी पैसे नहीं दे रहा है। इसके बाद पुलिस से शिकायत की।
