
झारखंड के कॉमर्स स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को सामाजिक विज्ञान (कला) कोटि में प्रोन्नति देने की मांग पूरी हुई। इसके लिए शिक्षकों ने शिक्षा सचिव के रवि कुमार का आभार प्रकट किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता समय-समय पर कॉमर्स शिक्षकों के पक्ष में सरकार से मांगें रखी थी। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने कॉमर्स स्नातक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वहीं कॉमर्स स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों ने भी जुबिली पार्क में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक चन्द्र दत्ता, जिला अध्यक्ष मानिक प्रसाद सिंह, महासचिव सुदामा मांझी, उपाध्यक्ष देवेंद्र साव, मनोज कुमार सिंह, राजेश मिश्रा, शैलेश तिवारी, अजित कुम्हार, विनोद यादव, शम्भू एवं पूर्व महासचिव चंद्र मोहन चौधरी,अर्जुन सिंह, शमीम अंसारी, बुद्धेश्वर साव,संजय गुप्ता,अमर उरांव, किशोर कुमार, विजय तिवारी को सम्मानित किया गया। इसे सफल बनाने में कॉमर्स स्नातक शिक्षक तरणी साहू, गदाधर महतो, अश्विनी मिश्रा, सोमेन दास, विष्णुपद प्रमाणिक, संजीव शर्मा, प्रेमेन्द्र पाल, गोपाल पाल, सतीश बेज, दीपक बेज, राधा गोविंद प्रसाद, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, स्वपन सारंगी, अरुण प्रसाद बर्मन का योगदान रहा।
