
एक्सआईटीई कॉलेज में तीन दिवसीय
अंडर-19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता सोमवार से शुरू होगी। रविवार को बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड सहित देश के विभिन्न कोने से कुल 23 टीमें पंहुची। इसमें 18 बालक एवं 5 बालिका वर्ग की टीमें शामिल हैं। सभी भाग लेने वाली टीमें एक्सआईटीई कॉलेज मैदान में अभ्यास किया। मुख्य अतिथि जेवियर स्कूल के प्रिंसिपल फादर सेबेस्टियन पुथेनपुरा, कॉलेज के प्रिंसिपल फ्रांसिस ईए फ्रांसिस, वाइस प्रिंसिपल डॉ फादर मुक्ति क्लेरेंस ने टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रतीकात्मक रूप से तिरंगे रंग के गुब्बारे उड़ाकर और कोर्ट में बास्केटबॉल उछालकर किया।
