💧💧💧💧💧💧💧💧💧💧💧💧💧💧

💧💧💧💧💧💧💧💧💧💧💧💧💧💧
कांड्रा /कल भी कांड्रा में सप्लाई पानी नहीं आयेगी.
मिली जानकारी के अनुसार मोटर खराब हो जाने के कारण कल कांड्रा में पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी. बताया गया कि आज लाइट नहीं रहने के कारण मोटर ठीक नहीं हो पाया है.जिसके कारण कल भी कांड्रा और आस पास के इलाकों में सप्लाई पानी नहीं आ पाएगा.

बता दें कि कांड्रा रघुनाथपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत कांड्रा मानिकूई स्वर्णरेखा नदी से कांड्रा मोड़ पानी टंकी में सप्लाई पानी का कनेक्शन दिया गया है और पानी टंकी से कांड्रा बस्ती, कांड्रा एसकेजी कॉलोनी, कांड्रा आज़ाद बस्ती,कांड्रा रघुनाथपुर,कांड्रा रतनपुर,कांड्रा रायपुर और आस पास के इलाकों में पानी का पाइप लाइन बिछाया गया है कांड्रा मोड़ पानी टंकी से इन सभी इलाकों में पानी सप्लाई की जाती है.

