

बैंक ऑफ बड़ौदा के 116 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में बैंक ऑफ बड़ौदा गम्हरिया शाखा एवं भारती शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण संस्था द्वारा विद्या भारती उच्च विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया.वहीं इस उपलक्ष में बैंक ऑफ बड़ौदा, गम्हरिया शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक पंकज कुमार ,विद्यालय के अध्यक्ष सुधान्शु सरकार, सचिव हिमांशु सरकार ‘बैंक के प्रबंधक (ऋण) श्री अमोद कुमार जयसवाल, बैंक के अधिकारी गण साथ ही विद्यालय कॉडिनेटर राधा पाल , निवेदिता मुखर्जी, जयन्ती नायक, चन्द्रशेखर कुमार, संजय महतो व विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बच्चे उपस्थित थे.इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंकज कुमार के द्वारा वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला गया .

उन्होंने कहा कि वृक्ष का हमारे जीवन में होना बहुत जरूरी है.वृक्ष लगाने से हमारा आसपास का वातावरण शुद्ध आता है और प्रदूषण मुक्त भी रहता है और हमें स्वच्छ वायु की प्राप्ति होती है.वहीं विद्यालय के अध्यक्ष सुधांशु सरकार ने सभी बच्चों को कम-से-कम एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरणा दी गयी.उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए वृक्ष लगाने से हमें भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है.साथ ही वायु प्रदूषण भी नहीं होता है. आज के समय में जिस तरह प्रदूषण बढ़ता जा रहा है उसको देखते हुए हम लोगों को वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए जो हमारे साथ साथ हमारे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी है.
