

श्री शनिदेव भक्त मंडली ने मानसिक रोग से ग्रस्त सुंदरनगर निवासी रामू रजक के इलाज में आर्थिक सहयोग किया। स्व किशोरी रजक के पुत्र रामू रजक का इलाज पैसे के अभाव में नहीं हो रहा था। मंडली के सुंदरनगर प्रमुख सुनील पसरिजा ने मामले को मंडली के सामने रखा। मंडली सदस्यों ने इसे गंभीरता से ले आपस में 29,062 रुपए इकट्ठे कर रामू को सौंपा। इसमें मंडली संरक्षक देवब्रत घोष, आशीष बनर्जी, विश्वजीत नंदी, रतन सिंह मुंडा, गौरंगो धर, सुनील पसरिजा, ज्योति गुलाटी, सुब्रतो माइती, अजय कुमार अग्रवाल, जयेश तवानी, रोनित रजक आदि का योगदान रहा।
