##VIDEO

कांड्रा बाजार स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र कांड्रा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य उप केंद्र की सी0एच0ओ0 कृपा सिंधु बाखला के नेतृत्व में सुबह 10:00 योग कराया गया . योग के बाद सभी लोगों को सी0एच0ओ0 कृपा सिंधु बाखला द्वारा शपथ दिलाया गया कि हम सभी लोग प्रतिदिन योग करेंगे . जिससे हमारा जीवन स्वस्थ और निरोग रहे इसके साथ ही ग्रामीणों को भी योग करने के लिए प्रेरित करेंगे .

वहीं इस बीच सी0एच0ओ0 कृपा सिंधु बाखला ने कहा कि योग के प्रति लोगों में मन में अच्छी सोच है. जिसका परिणाम है कि बच्चों में भी योग करने की लालसा देखी जा रही है है . उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है. यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है .

योग मनुष्य को दीर्घायु बनाता है. 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी. सी एच ओ कृपासिंधु बाखला ने कहा कि योग करने से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है साथ ही मनुष्य की मानसिक क्षमता में भी वृद्धि होती है . इसीलिए हर उम्र के लोगों को योग अवश्य करनी चाहिए.वहीं इस बीच मुख्य रूप से ललिता महतो,बॉबी महतो,माहि कुमारी,गंगा रानी महतो,सुरुमानि देवी,सुमित्रा महतो,बासोति महतो,रीना महतो,सावित्री महतो,फनी भूषण महतो उपस्थित रही.
