##VIDEO

अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चांडिल प्रखंड के गौरी स्थित सनलाइट संस्था के बच्चों तथा PMC GOURI (Pre Metric Coaching center by तथा TATA STEEL LONG PRODUCTS) के बच्चों द्वारा सामूहिक रूप से योग अभ्यास किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन SUNLIGHT संस्था के निर्देशक रंजीत कुमार के द्वारा किया गया.

जिसमे गाँव के बच्चों ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया गया। योग करने के लिए बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। संस्था के शिक्षकों द्वारा बच्चों को योगाभ्यास कराया गया।जिसमें दीपक कुमार शिक्षक कृष्णा कुमार , किरण कुमारी, रवि चन्द्र कैवर्त, राज तथा अमर आदि शामिल थे। इस मौके पर शिक्षक रवि चन्द्र कैवर्त ने बताया कि हमे वर्तमान पीढ़ी तथा आने वाली पीढ़ी को योग कि शिक्षा देनी चाहिए.

ताकि वे शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ हो पाये। उन्होंने कहा कि योग के जरिए भी बीमारी को दूर किया जा सकता है। योग करने से बीमारी तो दूर होती ही है साथ ही शरीर भी फुर्तीला बना रहता है। ऐसा नहीं है कि योग दिवस के दिन ही हमें योग करना चाहिए, हमें प्रतिदिन यह नियम बना लेना चाहिए कि सुबह उठने के साथ ही हम योग करें हमें योग की आदत डालनी चाहिए ताकि हमारा शरीर स्वस्थ रहें और हम मानसिक रूप से भी मजबूत बन सके।
