
कांड्रा चौका मुख्य मार्ग में केनरा बैंक के समीप एक हाईवा ने स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से टक्कर मार दी. मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर कार में पुलिस स्टाफ के परिवार थे जिसमें एक छोटा बच्चा भी था. कार गम्हरिया से कांड्रा होते हुए रांची जा रही थी. वहीं हाईवा भी उसी दिशा में जा रही थी . जैसे ही वह कांड्रा के केनरा बैंक के समीप पहुंची कि हाईवा ने कार को टक्कर मार दी.

जिस कारण कार का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया .गनीमत यह रही कि हाईवा की रफ्तार धीमी थी वरना बड़ी दुर्घटना घट सकती थी. बता दें कि आज रथ यात्रा भी है जिसको कांड्रा मुख्य मार्ग में भीड़ है . श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दूर-दूर से दर्शन करने के लिए यहां पहुंचे हैं.ऐसे में यदि सड़क में किसी प्रकार की सड़क दुर्घटना घटती है तो यह बड़ी बात है.
