
आज बोड़ो पीड़ पाराणिक राम दास टुडु के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांड्रा मोड़ से चांडिल प्रखंड के गागुडीह फुटबॉल मैदान में होने वाले आदिवासी जन आक्रोश सभा में शामिल होने के लिए बाइक की रैली निकालकर रवाना हुए. इस बीच बोड़ो पीड़ पाराणिक राम दास टुडु ने कहा कि आज मांझी परगना महल बोड़ोपीड़ गम्हरिया की ओर से आदिवासी जन आक्रोश सभा में शामिल होने के लिए हज़ारों की संख्या में निकले.

उन्होंने कहा कि आदिवासी आक्रोश जनसभा की तैयारी पूरी हो चुकी है. जनसभा में चांडिल, ईचागढ़, नीमडीह व कुकड़ू के अलावा पूरे कोल्हान क्षेत्र से सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे. कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न स्थानों से संथाल, मुंडा, उरांव, खड़िया, बिरहोड़ समेत अन्य आदिवासी समुदाय के आदिवासी जन आक्रोश जनसभा में पारंपरिक वेष-भूषा में शामिल होंगे. बोड़ो पीड़ पाराणिक राम दास टुडु ने कहा कि अगर हमारे अस्तित्व पर हमला किया जायेगा तो हम लोग बर्दास्त नहीं करेंगे. उन्होने कहा कि जिनकी संस्कृति, परंपरा हम आदिवासियों से भिन्न है वो भी आदिवासी में सम्मलित होना चाहते हैं. अभी तक आदिवासियों को आरक्षण भी नहीं मिल पाया है.उन्होंने कहा कि आदिवासियों के अधिकार के लिए आक्रोश जन सभा के माध्यम से सरकार तक आवाज पहुंचाने का कार्य किया जाएगा.
