
गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत छोटा गम्हरिया पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार सिंह ने डीसी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें आशीर्वाद स्टील स्पंज आयरन कंपनी द्वारा फैलाए जा रहे भारी मात्रा में प्रदुषण पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आशीर्वाद स्टील स्पंज आयरन कंपनी द्वारा भारी मात्रा में धुल-धुंआ और प्रदुषण फैलाया जा रहा है। जिसके कारण छोटा गम्हरिया पंचायत के लोगों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में उक्त कंपनी को बंद करना अति आवश्यक है। अन्यथा प्रदूषण के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेवारी कंपनी प्रबंधक और प्रशासन की होगी। इसमें पंसस पूजा सिंह, विकास कुमार शर्मा, मुखिया निरोला सरदार, उप मुखिया श्रीमती रेनू महतो आदि शामिल हुए।
