
शनिदेव भक्त मंडली का दुग्धा पंचायत भवन में 7 मई को आयोजित होने वाली 25वां रक्तदान शिविर की तैयारी को लेकर एक बैठक उप मुखिया सह मंडली के संस्थापक सदस्य दिलीप महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंचायत के समाजसेवी और युवाओं ने भाग लिया। मंडली संरक्षक देवब्रत घोष ने बताया कि उस दिन रांची के मेदांता अस्पताल में भी मंडली की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें सर्वसम्मति से दुग्धा में 200 यूनिट और रांची में 50 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान युवाओं के बीच रक्तदान फायदे को लेकर चर्चा की गई और उनके मन में उठे सवालों का जवाब दी गई।रांची कैंप का संचालन मंडली कार्यकारिणी सदस्य पार्थो घोष और विकास कुमार शर्मा करेंगे जबकि दुग्धा कैंप का संचालन समाजसेवी बबलू प्रधान करेंगे। बैठक में आशुतोष प्रधान, बबलू प्रधान, राज कुमार प्रधान आदि शामिल हुए।
