
जमशेदपुर/ सिद्धगोड़ा थाना अंतर्गत भुईयाडीह निवासी किशोर जी के पोते का इलाज (TMH) टाटा मेन हॉस्पिटल में चल रहा है पोते के परिवार गरीबी के कारण हॉस्पिटल का बिल भुगतान नहीं कर पा रहे थे जिसके कारण हॉस्पिटल वाले इलाज करने से मना कर दिया। इस बात कि खबर जैसे ही समाजसेवी बाबू वीरेंद्र सिंह को मिली वैसे ही तुरंत बच्चे के गार्जियन मजदूर किशोर जी से संपर्क साधा और उन्हें 50,000/ (पचास हजार) से मदद किया और आगे भी मदद करने का वादा किया। 50,000/ मदद मिलते ही परिवार वाले भावविभोर हो गए। वही समाजसेवी बाबू वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हमे ऐसे लोगों को मदद करने में सुकून मिलता है और मै भगवान से यही प्रार्थना करता हूं कि भगवान मुझे इतनी शक्ति दे कि मैं ऐसे कई जरूरतमंद परिवार की मदद कर सकूं।
