
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज कोटगढ़ पंचायत अंतर्गत ‘नमामि भारतम्’कार्यक्रम के तहत सामूहिक वंदे मातरम गान का आयोजन किया गया।विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर देशभर में आज सुबह ठीक 11 बजे 25,000 से अधिक स्थानों पर 1 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा एक साथ सम्पूर्ण वंदे मातरम का गायन किया गया। इसी कड़ी में कोटगढ़ पंचायत में भी स्कूली बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने एक स्वर में वंदे मातरम गाया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को वंदे मातरम की ऐतिहासिक यात्रा और स्वतंत्रता आंदोलन में उसकी भूमिका से जोड़ना है।

यह आयोजन एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जा रहा है। सरस्वती शिशु मंदिर प्रधानाचार्य श्रीमान धन बहादुर लामा जी , संध्या रानी प्रधान, सुष्मिता चोतोमबा, शुरूश्री रजनी तिरीया ,बसंती कुमारी गोप , श्रीमती यशोदा नायक , शांतिलता बारिक , मानकी निरनजन बोबोंगा ,विनीत कुमार गोप, पारसमणी बेहरा, बबीता कुमारी नायक शकुंतला नायक, मोती पुरती ,रोइबारी केराई, रूप श्री देवी, राजीव रंजन, विलास एविल कुजूर ,मोहम्मद मुस्तकीम, विक्रम तिरिया ग्रामीण मौजूद थे |
