
23 सितंबर को लुआबासा पुलिया मरम्मति करने की अनुमति सह सूचना पत्र बंटी सिंह के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय में दिया गया ।
बताते चले कि समाजसेवी बंटी सिंह ने लुआवासा पुलिया की जर्जर स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से मरम्मतीकरण कराने की अनुमति मांगी है और सूचना के माध्यम से बताया है। की पूर्व में ही हमने मीडिया के माध्यम से इस पुलिया का मरम्मतीकरण कराने का संकल्प लिया था और इस संबंध में उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को आवेदन देकर पुलिया की वर्तमान स्थिति से अवगत भी कराया है।
बंटी सिंह ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के आग्रह पर उन्होंने लुआवासा पुलिया का निरीक्षण किया, जिसमें पुलिया की स्थिति काफी जर्जर पाई गई। पुलिया से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आम लोगों का आवागमन होता है। ऐसी स्थिति में पुलिया की जर्जर अवस्था किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।
उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा का पर्व नजदीक है और इस दौरान क्षेत्र में लोगों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है। ऐसे में पुलिया की वर्तमान स्थिति को देखते हुए समय रहते आवश्यक मरम्मतीकरण नहीं किया गया तो दुर्घटना की आशंका और बढ़ सकती है।
बंटी सिंह ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी कई बार जनहित में पहल करने का आग्रह किया गया, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक प्रक्रिया एवं स्थायी मरम्मतीकरण में समय लग सकता है, इसलिए ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जनसहयोग एवं अपने स्तर से लुआवासा पुलिया पर RCC कार्य कराने का निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि 30 सितंबर 2026 से पुलिया पर प्रबलित सीमेंट कंक्रीट (RCC) बिछाने का कार्य कराने का निर्णय लिया गया है, ताकि तत्काल स्तर पर लोगों के आवागमन को सुरक्षित बनाने में सहयोग किया जा सके।
बंटी सिंह ने कहा कि जनहित में किए जा रहे इस प्रयास का उद्देश्य किसी विभाग या प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाना नहीं, बल्कि संभावित दुर्घटना को रोकने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग करना है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्थल का निरीक्षण कराकर पुलिया का स्थायी एवं तकनीकी रूप से उचित मरम्मतीकरण कराया जाए।
आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने मीडिया को बताया कि स्थानीय संसद और विधायक निजी लाभ में व्यस्त है लेकिन जनसरोकार से कोई मतलब नहीं है बंटी सिंह द्वारा जनहित के कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा सामाजिक दायित्व को निभाना ही असली जनसेवक का कार्य है आजसू पार्टी जनहित में जनसेवा करने वाले का सहयोग सदैव करेगी
तिवारी ने बताया कि दुर्गापूजा तक मीडिया के माध्यम से अल्टीमेटम दिया था लेकिन बधाई के पात्र है बंटी सिंह जी जो जनसेवा में अपने कार्य को व्यवस्थित कर जनसेवक के रूप में शहर को नया आयाम देने का कार्य कर रहे है ।
ज्ञापन देने में मुख्य रूप से बंटी सिंह के साथ आजसू नेता अप्पू तिवारी , अविनाश झा, आदित्य चौहान, राकेश सिंह, परवीन सिंह , साकेत गर्ग, सतीश राय, विवेक शर्मा ,रोहित चौधरी, आशु समेत अन्य मौजूद रहे ।
