
जमशेदपुर:आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया। यह शिविर सोनारी कबीर मंदिर के पास सोनारी गुरुद्वारा के बगल में 27 सितंबर रविवार को सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक किया गया है।जो भी रोगी मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित होंगे उनका निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण पूर्णिमा नेत्रालय में किया जाएगा।
