
गम्हरिया थानांतर्गत गांजिया बराज से राजगांव तक बिछाए जा रहे पाइप लाइन कार्य का ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया है। ग्रामीणों के विरोध को देख प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पुलिस बल तैनाती कर दी गई है। इसे लेकर ग्रामीणों और पुलिस में आपसी बहस भी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि पाइप लाइन का कार्य विगत 1 महीने से बंद था परंतु गुरुवार को ठेकेदार साउथ ईस्ट द्वारा जबरन प्रशासन की देखरेख में कार्य कराया जा रहा है जिसका ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध करते हुए कार्य बंन्द करवा दिया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार द्वारा ना तो गांव में ग्राम सभा की गई है और ना ही ग्रामीणों को कोई जानकारी दी गई है। इससे ग्रामीण आक्रोशित हैं। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण एवं पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है और विरोध जारी है। ग्रामीणों ने बताया पुलिस ने बेवजह महावीर हांसदा, कर्मू हांसदा, मोनिका हांसदा को पुलीस ने हिरासत में ले लिया है।
