
जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के जन्मदिन के शुभ अवसर पर ” एक पेड़ हेमन्त दा के नाम ” कार्यक्रम के अंतर्गत के सम्मान स्वरूप सोनारी दुमुहानी क्षेत्र में 51 पौधे रोपकर और केक काटकर उपस्थित वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ खुशियां मनाई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की, साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सदैव जल जंगल और जमीन के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य किया और इसकी रक्षा के लिए कई महापुरुषों ने जनांदोलन कर अपने प्राणों की आहुति भी दी है। केंद्र सरकार अपने पूंजीपति मित्रों के लिए जल जंगल और जमीन का सौदा कर पर्यवारण तक को ताक पर रख दे रही है, जो मानवता के लिए खतरा है । जिला समिति ने अपनी पार्टी की परंपरा को कायम रखते हुए मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर एक पेड़ लगाकर प्रकृति के संरक्षण की दिशा में ही एक पहल करने का प्रयास किया है। इस कार्यक्रम के तहत जिला समिति के निर्देशानुसार पूरे जिले में 1 हजार के लगभग पेड़ लगाया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मोहन कर्मकार ने सभी झारखंड वासियों को जल जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए संकल्प लेने का आह्वाहन किया और मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुमन महतो,वरिष्ठ नेता आस्तिक महतो,शेख बदरुद्दीन,प्रमोद लाल, वीर सिंह सुरीन,लालटू महतो,खुद्दू उराव,उमानाथ झा,नरोतम दास,सरोज महापात्रा,अजय रजक,मो समद,फैयाज अहमद खान,प्रीतम हेंब्रम,सुशील हेंब्रम,अभय पाण्डेय,गुरमीत सिंह गिल,बिनोद डे,गोपाल महतो,बंटी सिंह,अंकित सिंह,अरुण प्रसाद,अशोक सिंह,प्रह्लादलोहारा,कवलजित कौर गिल,सविता दास,दुर्गा बोयपाई,चरणजीत सिंह भाटिया,सविता सिंह,रोहित लोहारा,धनंजय महतो,जाबिर हुसैन,गोविंदा चालक,सपन राय,अरुण सिंह राजा,रानू मंडल,विष्णु प्रधान,कृपाल सिंह भाटिया,परमजीत सिंह पम्मे,पिंटू लाल,बबलू अख्तर,शेक सरफुद्दीन,संजय रजक,डी रवि कुमार, बासु कर्मकार,समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
