
नोवामुंडी (संचार भारत न्यूज़): सावन के दूसरे सोमवार की शाम नोवामुंडी बाजार स्थित शिव मंदिर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्थानीय शिव भक्त महिलाओं की ओर से शाम चार बजे से आयोजित शिव चर्चा एवं भजन-कीर्तन में ढोल-झाल की थाप और शिव भजनों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। महिलाओं ने सामूहिक रूप से शिव चर्चा और भजन प्रस्तुत किए,

जिसके बाद भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना और भव्य आरती की गई। भजनों के बीच श्रद्धालु उत्साह के साथ ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष करते रहे, जिससे आसपास का पूरा वातावरण शिवमय हो गया। आरती के पश्चात देर शाम भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
इस भक्तिमय धार्मिक आयोजन में मीना, रिंकू देवी, कंचन पोद्दार, सुलेखा पोद्दार, उषा देवी, पार्वती देवी, शांति शर्मा, आशा देवी, धर्मशिला देवी, सरस्वती देवी, जगत रानी देवी, रीता देवी, नीता देवी, सूर्यमुखी देवी, पिंकी देवी, मृदुला देवी, रूपा देवी, मेघा कुमारी, कोमल पोद्दार,

मालती देवी, रंजीता देवी, पुष्पा देवी, ज्योति सिंह, कविता चौबे, संगीता गुप्ता, मनोरमा देवी और शैली देवी सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त महिलाएं शामिल हुईं।
महिलाओं के साथ-साथ बच्चों में कृतिका पूर्ति, नयन मित्रा, पल्लवी मित्रा, दीप्ति कुमारी और जानकी ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर भक्ति का उत्साह बढ़ाया। सावन के दूसरे सोमवार पर आयोजित इस कार्यक्रम ने नोवामुंडी बाजार के माहौल को देर शाम तक भक्तिमय बनाए रखा और मंदिर परिसर में सामूहिक आस्था की अविरल धारा बहती र
