
नोवामुन्डी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी का जगन्नाथपुर विधानसभा बूथ स्तरीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा एवं झारखंड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया गया। संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज के जन्म स्थली से आए कलश को वंदना अभियान के तहत गांव गांव तक ले जाने और स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हर घर तिरंगा अभियान के तहत् 9 अगस्त से 14 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज को हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में साथ में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, शुरू नंदी, प्रवासी पंकज खिरवाल, धीरज सिंह, रानी तिरिया, मंडल अध्यक्ष चन्द्र मोहन गोप, बामिया लागुरी, अर्जुन सरदार, महेन्द्र महाकुड, नीमा लुगुन, आदि एवं काफी संख्या में पार्टी के कर्मठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

