
नोवामुंडी/कोटगढ़ (प्रतिनिधि): कोटगढ़ पंचायत अंतर्गत टोंटोपोसी गांव में विश्वकर्मा पूजा के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी पूजा का आयोजन बेहद धूमधाम और भव्य तरीके से किया जाएगा।
बैठक के दौरान मूर्ति स्थापना, भव्य पंडाल निर्माण, साउंड (बॉक्स), आकर्षक लाइटिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान बोगी-बोगी डांस प्रतियोगिता और आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जो हर वर्ष आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहता है।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रति सदस्य 1000 रुपये की सहयोग राशि तय की गई। जो सदस्य एक बार में राशि देने में असमर्थ हैं, वे दो किस्तों में भुगतान कर सकते हैं। पूजा का संपूर्ण सहयोग 10 सितंबर तक अमन गोप के पास जमा करने का निर्देश दिया गया है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कोटगढ़ पंचायत के मुखिया बामिया चंपिया, अमन गोप, राजू गोप, सुनील गोप, गोविंदा गोप, मनीष गोप, करुणा गोप, जेनाराम गोप, शंकर गोप, नारायण बालमुचू, उत्तम गोप, सोमा तिरिया, लक्ष्मण गोप, शत्रुघ्न गोप, सुरेश गोप और अमनदीप सहित कई ग्रामीण व समिति सदस्य उपस्थित थे।
