
: हतियाडीह स्थित श्रद्धा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के शिव मंदिर में आज संध्या भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड की मशहूर अभिनेत्री मोनिका सिंह उपस्थित रहीं, जिनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। वहीं सांस्कृतिक संध्या के दौरान प्रसिद्ध गायक हरि दर्शन, राजेश रासिक एवं दिव्यरतन ने अपनी मधुर और सुरमयी प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।
पूरे कार्यक्रम का सफल और गरिमामय मंच संचालन पूर्व सैनिक विवेक सिंह ने किया। इस आध्यात्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे।
