
नोवामुंडी (प्रतिनिधि): कल सावन के पहले सोमवार को लेकर रविवार को ही पूरा नोवामुंडी क्षेत्र शिवभक्ति के रंग में रंग गया। सिंनी, गम्हरिया, खरसावां और चाईबासा समेत आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों कांवरिए “बोल बम” के जयघोष के साथ मुर्गा महादेव धाम के लिए रवाना हो गए।
कल हजारों श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक की संभावना को देखते हुए मंदिर समिति ने विशेष इंतजाम किए हैं। प्रसिद्ध प्राकृतिक झरने तक पहुंचने के लिए नया सीढ़ीनुमा मार्ग बनाया गया है, ताकि भक्त सुगमता से स्नान कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सकें।
