
संवाददाता, नोवामुंडी
ओवरब्रिज के पिलर नंबर A1 के नीचे फैली गंदगी से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कचरे के ढेर, बदबू और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोग अपने घरों का कचरा यहां फेंक देते हैं, जबकि सफाई वाहन रोजाना इसी मार्ग से गुजरता है.
लोगों के अनुसार, रात के समय यह स्थान शराबियों का अड्डा बन जाता है.शराब पीने के बाद बोतलें तोड़कर वहीं फेंक दी जाती हैं, जिससे राहगीरों और इसी रास्ते से गुजरने वाले स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है.
बारिश के मौसम में गंदगी से उठने वाली दुर्गंध और मच्छरों के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई है.नागरिकों ने प्रशासन से कचरा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, नियमित सफाई और रात के समय निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
