
जमशेदपुर, 23 जून।नेहा’ज़ लिटिल मंचकिन्स प्री-स्कूल, रोड नंबर-15, जवाहर नगर, मानगो, जमशेदपुर द्वारा बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सहारा सिटी कम्युनिटी हॉल में एक भव्य ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सहारा सिटी एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया


और अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मानगो क्षेत्र में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में नेहा’ज़ लिटिल मंचकिन्स प्री-स्कूल ने अपनी एक विशिष्ट पहचान और सम्मानजनक स्थान स्थापित किया है।

विद्यालय की संचालिका श्रीमती नेहा उपाध्याय ने बताया कि बच्चों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय की कक्षाओं एवं शैक्षणिक सुविधाओं को और अधिक उन्नत किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय का एक नया केंद्र डिमना चौक, जमशेदपुर में भी प्रारंभ हो चुका है,


जिससे अधिक से अधिक बच्चों को उत्कृष्ट प्री-स्कूल शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि यदि वे अपने बच्चों को एक सुरक्षित,

रचनात्मक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण प्रदान करना चाहते हैं, तो वे विद्यालय में आकर अपने बच्चों का पंजीकरण करा सकते हैं।
