
रांची । पश्चिम सिंहभूमि की संसद एवं सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन ऑफ झारखंड की मुख्य संरक्षक जोबा माझी के निवेश पर प्रतिनिधिमंडल झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के चेयरमैन श्री नटवा हांसदा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर राज्य में छात्राओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं कौशल विकास कार्यक्रमों के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के दौरान सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष द्वारा राज्य के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों की छात्राओं को सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) तथा स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण प्रदान किए जाने का प्रस्ताव रखा गया।इस अवसर पर जैक चेयरमैन श्री नटवा हांसदा ने कहा कि राज्य के सभी जिलों के मध्य विद्यालयों से लेकर बारहवीं कक्षा तक की छात्राओं के लिए सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही स्किल इंडिया मिशन के अंतर्गत रोजगार सृजन एवं नारी सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।बैठक में यह भी सहमति बनी कि उक्त परियोजना को सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन ऑफ झारखंड की देखरेख एवं मार्गदर्शन में संचालित किया जाएगा, जिससे छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी पहल सुनिश्चित हो सके।इस महत्वपूर्ण बैठक में सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष श्री गणेश प्रसाद, सचिव श्री पप्पू कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष श्री नरेन्द्रनाथ महतो, उपाध्यक्ष श्रीमती सुधा कुमारी, उपाध्यक्ष श्री नजर हुसैन तथा श्री विजय उरांव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने जैक चेयरमैन श्री नटवा हांसदा के सकारात्मक सहयोग एवं मार्गदर्शन की सराहना करते हुए इस पहल को राज्य की छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
