
- रेल सिविल डिफेस द्वारा नवनियुक्त लोको पायलट को दी गई आपदा प्रबंधन की प्रशिक्षण
अग्नि सुरक्षा दिशानिर्देश का कठोरता से पालन, प्रशिक्षण से ही फायर आपदा नियंत्रित होगी– संतोष कुमार
रेल सिविल डिफेंस द्वारा इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा नवन्युक्त कुल 90 लोको पायलट को आपदा प्रबंधन की प्रशिक्षण दी गई ।
रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने लखनऊ अलीगंज ट्रेनिंग सेंटर मे फायर सेफ्टी नॉर्म्स की अनदेखी से 15 छात्रों का जलने से दर्दनाक मौत सिस्टम को झकझोर दी है, इससे सबक लेने कि जरूरत है, बताते हुए फायर सेफ्टी की प्रशिक्षण गहणता से दिया। प्रशिक्षण के दौरान संतोष कुमार ने बताया कि आग देखकर समान्यतः लोग असानी से पानी मिलने के कारण इसका उपयोग करने लगाते है, उचित निरिक्षण नही करते, घुआँ के रंग को देखकर उपयोगी फायर एक्सटिंग्विशर या अन्य उपकरणो का उपयोग करना चाहिए । बताया गया की “बी क्लास” फायर तेल में लगाने वाली आग, “सी क्लास” फायर इलेक्ट्रिक फायर और “डी क्लास “फायर मेटल में लगने वाली आग में कभी भी पानी का इस्तेमाल नही करना चाहिए । कभी कभी गलत उपकरणो का उपयोग बड़ी दुर्घटना का कारण बनता है । ट्रेन मे आग लगने के कारण के साथ इंजन में आग लगाने के प्रमुख कारण को भी प्रशिक्षित की गई ।

अनुकूल फायर एक्सटिंग्विशर प्रयोग,सीपीआर की व्यवहारिक प्रशिक्षण डेमोंस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रसाद के द्वारा दी गई । प्रशिक्षण कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे भार्ति बोर्ड के चार मंडलों रांची,आद्रा, चक्रधरपुर, खड़कपुर के कुल 90 नव नियुक्त लोको पायलट को प्रशिक्षित किया गया ।
