
जमशेदपुर। साड़ी केवल किसी खास अवसर का परिधान नहीं, बल्कि भारतीय महिलाओं की पहचान और रोजमर्रा की पसंद भी हो सकती है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए 1971 से कार्यरत इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ ने जमशेदपुर के साकची में अपने बंगाल सिल्क फेस्टिवल सेल की शुरुआत की है। इस स्टोर में 2,000 रुपये से शुरू होने वाली साड़ियों से लेकर प्रीमियम हैंडलूम संग्रह तक उपलब्ध है, जिससे हर वर्ग की महिलाओं के लिए साड़ी खरीदना आसान और सुलभ बन सके। साकची स्थित ठाकुरबाड़ी रोड के शोरूम में शुक्रवार को आयोजित सेल कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी प्रतिम बनर्जी एवं सुचित्रा बनर्जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने उपलब्ध साड़ियों के आकर्षक संग्रह की सराहना करते हुए कहा कि यहां एक से बढ़कर एक खूबसूरत और मनमोहक साड़ियां उपलब्ध हैं, जो हर महिला को पसंद आएंगी। मौके पर स्टोर प्र्रबंधन ने बताया कि इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ वर्तमान में बंगाल साड़ी फेस्टिवल का आयोजन कर रही है, जिसके तहत पूरे संग्रह पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। साथ ही 19 से 21 जून तक ग्राहकों के लिए विशेष मीट-एंड-ग्रीट कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। यहां बालूचरी, कतान बनारसी, जामदानी सहित असली बंगाल सिल्क की विविध श्रृंखला उपलब्ध है। ब्रांड की विशेषता यह है कि इसकी प्रत्येक शुद्ध रेशमी साड़ी पर भारत सरकार के केंद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा जारी सिल्कमार्क प्रमाणन होता है, जो उसकी गुणवत्ता और प्रामाणिकता की पुष्टि करता है

। सीईओ दर्शन दुधोरिया के नेतृत्व में यह ब्रांड आज 12 राज्यों में 69 स्टोर तक पहुंच चुका है। इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ देशभर के 15 हजार से अधिक बुनकरों और 62 बुनाई समूहों के साथ सीधे काम करती है, जिससे ग्राहकों को असली और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध हो सकें।
