
नोवामुंडी (प्रतिनिधि): नोवामुंडी थाना क्षेत्र के पचाई साईं पूर्ति ढाबा के पास से बीते 3 जून की देर रात चोरी हुई लाल रंग की ट्रैक्टर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने यह सफलता बड़ा झिकपानी क्षेत्र से हासिल की है। ट्रैक्टर मिलने के बाद टोनटो थाना द्वारा इसे रिसीव कर नोवामुंडी थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए नोवामुंडी थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह ने बताया कि चोरी गए ट्रैक्टर को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस वारदात में शामिल चोरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी ने दावा किया कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय रूप से अभियान चलाकर मामले की गहन जांच में जुटी है।
