
आज मंगलवार सुबह 11 बजे नोवामुंडी। कोल्हान विश्वविद्यालय की तीन सदस्यीय टीम ने मंगलवार को नोवामुंडी कॉलेज का दौरा किया। कुलपति प्रो. डॉ. अंजलि गुप्ता के निर्देश पर पहुँची इस टीम में डॉ. पी.के. गुप्ता, डॉ. प्रभात कुमार सिंह और डॉ. सोबित रंजन शामिल थे।

टीम ने कॉलेज के लैंग्वेज लैब, कंप्यूटर लैब, स्टेम लैब और खेल मैदान सहित शैक्षणिक व आधारभूत संरचनाओं का विस्तृत भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद टीम ने कॉलेज की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास ने बताया कि कॉलेज में गणित विषय की मान्यता के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। ।इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर कुलजिंदर सिंह,

कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक धनी राम महतो, साबिद हुसैन, डॉ. मुकेश कुमार सिंह, राजकरण यादव, नरेश कुमार पान, दिवाकर गोप, तन्मय मंडल, डॉ. क्रांति प्रकाश, भवानी कुमारी, सुमन चातोम्बा, हीरा चातोम्बा, मंजू लता सिंकू, शान्ति पुरती, लक्ष्मी मोदक, राम बहादुर चौधरी, गुरु चरण बालमुचू आदि उपस्थित थे।
