
कांड्रा: क्षेत्र में बढ़ते तापमान और भीषण हीट वेव को देखते हुए समाजसेवी डॉक्टर जोगेन्दर प्रसाद महतो की अगुवाई में आज सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की गई। कांड्रा के बजरंग चौक पर आयोजित शिविर में राहगीरों की भारी भीड़ उमड़ी।

सैकड़ों राहगीरों ने ग्रहण किया चना-गुड़ और शरबत

भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल राहगीरों और ग्रामीणों के लिए सुबह 11:00 बजे से विशेष शिविर लगाया गया। यहाँ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने रुककर शरबत, चना और गुड़ का सेवन किया। डॉ. महतो ने बताया कि लू की चपेट से बचने और शरीर की ऊर्जा बनाए रखने के लिए यह पारंपरिक आहार बेहद कारगर है।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने निभाई सेवा की जिम्मेदारी
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांड्रा पंचायत की मुखिया शंकरी सिंह,कांड्रा पंचायत के पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा, राम महतो, अशोक सिंह, रंजीत मोदक और कुनु घटवारी उपस्थित थे। इन सभी के साथ मिलकर स्थानीय ग्रामीणों ने सैकड़ों राहगीरों की सेवा की और भीषण गर्मी में राहत पहुंचाने का कार्य किया।
आज शाम को होगा जल संरक्षण का शंखनाद
सेवा कार्य के उपरांत शाम 5:00 बजे कांड्रा स्टेशन से पंचायत भवन तक एक भव्य जल संरक्षण रैली निकाली जाएगी। डॉ. जोगेन्दर महतो एवं टीम ने समस्त क्षेत्र वासियों से अपील की है कि वे इस रैली में शामिल होकर ‘जल ही जीवन है’ के संकल्प को मजबूत करें। साथ ही, आयोजन टीम ने सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं
