
संवाददाता, नोवामुंडी
ICSE बोर्ड परीक्षा परिणामों में सेंट मैरी स्कूल, नोआमुंडी ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए 100 प्रतिशत सफलता हासिल की है। स्कूल के सभी 83 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र में गौरव का माहौल बना दिया है। इस वर्ष का परिणाम न केवल शत-प्रतिशत रहा, बल्कि विद्यार्थियों के शानदार अंकों ने स्कूल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।


टॉप-4 में लड़कों का शानदार प्रदर्शन:
इस वर्ष की मेरिट सूची में शीर्ष चार स्थानों पर लड़कों का दबदबा रहा।
प्रथम स्थान पर श्रेयंश शेखर ने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
द्वितीय स्थान पर शुभम यादव ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
तृतीय स्थान पर फरदीन मलिक ने 94.4 प्रतिशत अंक हासिल किए।

चतुर्थ स्थान पर अभय कुमार राय ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
टॉप-10 विद्यार्थियों की सूची:
श्रेयंश शेखर – 97.5 प्रतिशत
शुभम यादव – 96.2 प्रतिशत
फरदीन मलिक – 94.4 प्रतिशत
अभय कुमार राय – 94.2 प्रतिशत
सामिया खातून – 93.6 प्रतिशत
सिमरन प्रजापति – 92.23 प्रतिशत
श्लोक कुमार राय – 92 प्रतिशत
अन्नपूर्णा नंदा – 91.8 प्रतिशत
तनीषा दास – 91.6 प्रतिशत
ब्यूटी कुमारी – 90.6 प्रतिशत
विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन:
केमिस्ट्री में श्रेयंश शेखर ने 100 में 100 अंक प्राप्त किए।

हिस्ट्री-सिविक्स में श्रेयंश शेखर और शुभम यादव दोनों ने 100 में 100 अंक हासिल किए।
कंप्यूटर में श्लोक कुमार राय ने 99 अंक प्राप्त किए।
हिंदी में श्रेयंश शेखर और सामिया खातून ने 98 अंक प्राप्त किए।
अंग्रेजी द्वितीय में ब्यूटी कुमारी ने 98 अंक हासिल किए।
अंग्रेजी प्रथम में श्रेयंश शेखर ने 97 अंक प्राप्त किए।
गणित में श्रेयंश शेखर ने 97 अंक प्राप्त किए।
बायोलॉजी में फरदीन मलिक और श्रेया गुप्ता ने 96 अंक हासिल किए।

जियोग्राफी में शुभम यादव और श्रेयंश शेखर ने 96 अंक प्राप्त किए।
फिजिक्स में शुभम यादव ने 89 अंक हासिल किए।
जश्न का माहौल:
रिज़ल्ट घोषित होते ही स्कूल परिसर खुशी और उत्साह से गूंज उठा। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयाँ दीं और इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाया।
प्रधानाचार्य का संदेश:

स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर करुणा ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा,
“यह उपलब्धि हमारे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हम सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

सेंट मैरी स्कूल, नोआमुंडी की इस शानदार उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल बना दिया है।

