
नोवामुंडी, प्रतिनिधि:
ईद और सरहुल पर्व के मद्देनजर नोवामुंडी पुलिस ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से शुक्रवार की संध्या फ्लैग मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता में विश्वास कायम करना, कानून व्यवस्था के प्रति भरोसा बढ़ाना तथा किसी भी संभावित अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना रहा।

थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह के नेतृत्व में रिमझिम बारिश के बीच शाम 5 बजे से फ्लैग मार्च शुरू हुआ। यह मार्च नोवामुंडी थाना से निकलकर लखनसाई जामा मस्जिद बस्ती, ओवरब्रिज, रेलवे फाटक, बाजार परिसर, स्टेशन रोड होते हुए डीवीसी चौक तक पहुंचा।
इस दौरान थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि नोवामुंडी की पहचान सदैव शांति और भाईचारे के लिए रही है। उन्होंने लोगों से किसी भी भड़काऊ भाषण या सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से दूर रहने का आग्रह किया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी प्रकार की भ्रामक या भाईचारा बिगाड़ने वाली सूचना मिलती है, तो तुरंत थाना को सूचित करें। पुलिस प्रशासन हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ा है। साथ ही चेतावनी दी कि पर्व के दौरान हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह के अलावा सब इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राजीव रंजन, विनोद कुमार सिंह एवं जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे।
इस फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने साफ संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है और प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तर�
