
टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा सीनी जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में ऑपरेटिग विभाग के कार्मचारीयो को आपदा प्रबंधन कार्यों के अंतर्गत फायर सर्विस, इमरजेंसी रेस्क्यू कार्यो की प्रशिक्षण पावर प्वाइट के माध्यम,और बेसिक लाइफ सर्पोट की प्रशिक्षण मांक ड्रिल कर प्रशिक्षित किया ।
आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर,राष्ट्रपति पदक सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने बताया की भारत आपदा प्रभावित देश की श्रेणी मे विश्व में तीसरे स्थान पर है । मानव निर्मित आपदा हो या प्राकृतिक आपदा दोनों में ही जान माल की क्षति भयंकर रूप से होती है ऐसे में कुशल प्रशिक्षण कार्य कौशलता हानि और क्षति को कम करने में मदद करती है । किसी भी दुर्घटना में घटनास्थल पर रेस्क्यू कार्य करने के संसाधन उपलब्ध नहीं होते हैं वही घटना स्थल पर बेहोश, अंग भंग बोन फ्रेक्चर घायल, रक्त श्रावित घायल अवस्था में हताहत पड़े होते है । ऐसी अवस्था में ट्राई एज कर सर्वप्रथम बेहोश और रक्तश्रावित घायलो को प्राथमिक चिकित्सा देते हुए सर्वप्रथम एम्बुलेस से अस्पताल भेजना गोल्डन आवर के कार्य होते है, नियोजित कार्य द्वारा ही अधिक से अधिक घायल पीड़ित की जीवन रक्षा की जा सकती है । पिडितो को ट्रांसपोर्ट करने के विभिन्न तकनिकी की प्रशिक्षण दी गई । दुसरे पहड़ में डमोन्ट्रेटर शंकर कुमार प्रशाद ने सीपीआर,फायर संयंत्र के निरिक्षण अवधी के साथ प्रयोग करने विधि की प्रशिक्षण मांक ड्रील कर दिया । कंबल, रस्सी,बोरा से स्टैचर तैयार करने की विधि बताई गई ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में इस्ट कोस्ट रेलवे, साउथ ईस्टन रेलवे, साउथ सेन्ट्रल रेलवे के रिफ्रेशर स्टेशन मैनेजर,रिफ्रेशर ट्रेन मैनेजर,टावर वैगन ड्राइवर,सहायक लोको पायलट कुल 200 रेलकर्मी प्रशिक्षित किये गये ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अनुदेशक संतोष कुमार उपस्थित रहे उन्होंने सिविल डिफेंस के प्रशिक्षण कार्यक्रम विधि का प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया
