
कांड्रा गम्हरिया मुख्यमार्ग पर गम्हरिया रामचंद्रपुर भारत पेट्रोल पंप के पास कार का आगे का टायर फटने से कार के आगे जा रही ट्रक से कार जा टकराई . जिस कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई.

गनीमत रही कि कार अनियंत्रित होकर पलटी नहीं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालाक कांड्रा से गम्हरिया की ओर जा रहा था जैसे ही कार गम्हरिया के रामचंद्रपुर भारत पेट्रोलियम पंप के पास पहुंची तो कार का आगे का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर क आगे जा रही ट्रक से टकरा गई टक्कर से कार के किनारे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

वहीं हादसे के बाद सड़क में राहगीरों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं राहगीरों द्वारा घटना के बारे में पूछे जाने पर कार चालाक उल्टा राहगीरों से उलझ गया . चालक को इस तरह व्यवहार करने पर राहगीरों ने घटना की सूचना गम्हरिया पुलिस को दी. गम्हरिया पुलिस घटना स्थल पर पहुँच चालक को अपने साथ ले गयी.
