
सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कांड्रा थाना पुलिस ने कांड्रा ओवर ब्रिज सड़क पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान कांड्रा थाना से एएसआई बबलू मांझी ने दर्जनों बाइक चालकों को बारी-बारी से रोककर ब्रेथ एनालाइजर के सहायता से शराब पीने वाले वाहन चालकों की जांच की.

थाना प्रभारी राजेंदर प्रसाद महतो ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर मशीन से अब सड़कों पर शराब पीकर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. ब्रेथ एनालाइजर मशीन में व्यक्ति द्वारा तेज फूंक मारने से शराब (एल्कोहल) की मात्रा की जानकारी हो सकेगी. अभी तक शराब के नशे में मिलने वाले व्यक्ति को पुलिस द्वारा पकड़ कर अस्पताल ले जाया जाता था और मेडिकल जांच कराई जाती थी.

मशीन आने से समय की बचत के साथ शराब के नशे में चलने वाले लोगों की मौके पर जांच हो सकेगी.वाहन जाँच अभियान में मुख्यरूप से कांड्रा थाना से एएसआई बबलू मांझी, चालक आरक्षी रविंद्र कुमार सिंह, आरक्षी अंगद पांडे,आरक्षी राम चरित्र साहू समेत पुलिस के जवान मौजूद थे
