
अखिल भारतीय मूल निवासी अनुसूचित जाति संघ सह युवा एकता संघ, डांगोवापोसी के तत्वावधान में रेलवे इंस्टीट्युट डांगोवापोसी परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर व नेत्र जांच का सफल आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उद्घाटन जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु व आरपीएफ थाना इंचार्ज विजेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया. शिविर में अस्पताल कर्मियों व युवा एकता संघ के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. कुल करीब 21 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ. यह कार्यक्रम सदर अस्पताल चाईबासा, संजीव नेत्रालय चाईबासा व जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के टीम मौजूद थे।यहां रक्तदाताओं का हौसला अफजाई की. साथ ही अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र ट्राफी देकर सम्मानित किया.

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि रक्तदान महादान है. रक्तदान का महत्व तभी समझ आता है जब किसी अपने को इसकी जरूरत पड़ती है.श्री सिंकु ने कहा कि यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, क्योंकि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और आपका एक यूनिट रक्त किसी की ज़िंदगी बचा सकता है। उन्होंने रक्तदान से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने और समय-समय पर रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया।वही विशिष्ट अतिथि के तौर पर आरपीएफ के थाना इंचार्ज विजेंद्र कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है.

और यह जीवन बचाने का सबसे पवित्र कार्य है।इस यह संस्था द्वारा पुनीत प्रयास की सराहना करते हुए इसे मानवता की सच्ची सेवा बताया।वही रक्त सेवा संस्था के संस्थापक संतोष पंडा ने भी रक्तदान किया। वही रक्तदान शिविर का आयोजन करने वाले सूरज मुखी ने कहा कि रक्तदान शिविर 12 सालों से डांगुवापोसी में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य आकस्मिक परिस्थितियों में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना है.

मंच के सदस्यों ने मानव सेवा की भावना के साथ रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया. इस मौके कांति तिरिया ने कहा कि रक्तदान महादान है और इसके माध्यम से अनेक जरूरतमंद लोगों की जान बचायी जा सकती है.डांगुवापोसी के स्थानीय लोगों ने भी इस रक्तदान के इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया.इस नेक शिविर को सफल बनाने मे टाटा स्टील फाउंडेशन का और अभिषेक मुखी जी का

अहम योगदान रहा।साथ ही डांगोवापोसी स्काउट एन्ड गाइड की टीम का भी सहयोग रहा। धन्यवाद ज्ञापन आरपीएफ के उप निरीक्षक विनोद कुमार राय के द्वारा किया गया।इस मौके पर आरपीएफ के उप निरीक्षक विनोद कुमार राय,एएसाई हरिद्वार राम,सुत्रधर कुमार,परिता हेब्रम,रविंद्र कुमार, ओमकार गौतम ,रविंद्र कुमार,मनोज गुप्ता,मेरी सिंह,रवि शंकर गोप,रिंकी लोहर ,सपना लोहर,जैंत कुमार,सम्पती टुटी,प्रवीण रोशन तिंगा,अभिनाश लागुरी,विवेक कुमार ,दीपक कुमार,सिंहदेव बोदरा,अमर पात्रो,अभिषेक प्रसाद ,संजय कुमार बेहरा,अंनन्द करुवा,बदल बेहरा ,गुंजन दास ,सुरज साव सहित काफी संख्या में लोगों उपस्थित थे
