
सरायकेला जिले के गम्हरिया स्थित बड़ाम थान परिसर में आयोजित पूजा-अर्चना कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन एवं जमशेदपुर सांसद विद्युत महतो शामिल हुए।

इस दौरान चंपाई सोरेन आम लोगों से बेहद सादगीपूर्ण अंदाज में मिलते नजर आए। बड़ी संख्या में समर्थक अपने परिवार के साथ उनसे मिलने पहुंचे, जहां चंपाई सोरेन समर्थकों के बच्चों को गोद में लेकर उनसे आत्मीय बातचीत करते दिखे।

मौके पर चंपाई सोरेन ने कहा कि इस पर्व को पारंपरिक भाषा में “अखान जात्रा” कहा जाता है। यह पर्व आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपरा से जुड़ा हुआ है। इसके बाद उन्होंने विधिवत भगवान की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

वहीं जमशेदपुर सांसद विद्युत महतो भी मंच पर बिल्कुल आम लोगों की तरह बैठकर कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लगातार राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं और कानून व्यवस्था कमजोर होती जा रही है, जिस पर सरकार को गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।
