
कांड्रा: अखान यात्रा के शुभ अवसर पर कांड्रा में घोड़ा बाबा की भव्य पूजा का आयोजन किया गया। समाजसेवी रोशन प्रसाद साव के नेतृत्व में आयोजित इस पूजा में गांव की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की गई।

समाजसेवी रोशन प्रसाद साव ने बताया कि घोड़ा बाबा की पूजा गांव के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह पूजा गांव की सुख-समृद्धि और शांति के लिए की जाती है। आज सुबह घोड़ा बाबा का पूजा विधि विधान के साथ की गई और पूजा के बाद भक्तों के बीच खीर का वितरण किया गया।

समाजसेवी रोशन प्रसाद साव ने कहा कि घोड़ा बाबा की कृपा कांड्रा के समस्त ग्रामीणों के ऊपर बनी रहे। उन्होंने कहा कि घोड़ा बाबा की पूजा करने से सुख-समृद्धि और शांति मिलती है साथ ही साथ भक्त जो भी घोड़ा बाबा से मांगते हैं वह पूरी हो जाती है।
पूजा में शामिल हुए प्रमुख लोग:
- समाजसेवी रोशन प्रसाद साव
- रति लाल मंडल
- कांड्रा पंचायत के पूर्व उपमुखिया जयपाल यादव
- मनोरंजन नदी
- विजय दास
- हितेश वार्ष्णेय तुलसी दास
- अशोक प्रसाद
- सुभाष कालिंदी
- भोजोहरी लोहार
- गोरी रजक
- विक्रम आचार्य
- गुड्डू दे
- उत्तम मंडल
- सुमित
पूजा को सफल बनाने में ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
