
गम्हरिया बाजार में दुर्घटना को देखते हुए भारी वाहनों को 3 pm से 10 pm के बीच नो एंट्री लगाने की मांग बर्षो से की जा रही है। गम्हरिया बाजार में काफी भीड़ के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त रहता है। पिछले सप्ताह ही सड़क दुघर्टना से एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है, जिससे लोगों में आक्रोश है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण 8 am से 5 pm एवं 10pm से 6 am और 2pm से 10 pm तक भारी भीड़ श्रमिकों और अन्य लोगों की होती है। भीड़ होने के कारण ही भारी वाहनों से अधिक दुर्घटना हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों के लोग भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए हैं जनहित को देखते हुए भारी वाहनों को गम्हरिया बाजार में नो एंट्री लगाने की मांग प्रान्तीय महासचिव राजद श्री अर्जुन प्रसाद यादव ने किया है। उन्होंने कहा, “गम्हरिया बाजार की सड़कों पर खतरा बन चुके हैं भारी वाहन, कब तक चलेगा ये अनियंत्रित हालात? हमें सड़क सुरक्षा और जनहित को प्राथमिकता देनी होगी। आज सरायकेला उपयुक्त से मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।”
