
30 दिसंबर 2025 को सीताराम रुंगटा सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर मातृशक्ति जागरण निमित्त सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में माताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। श्रीमती सीमा पालित ने माताओं को संबोधित करते हुए सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष पर अखिल भारतीय स्तर पर मातृशक्ति जागरण निमित्त यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर विद्यालय की बहनों द्वारा जागरण गीत प्रस्तुत किया गया और वीरांगनाओं की वेश-भूषा में प्रस्तुति दी गई। श्रीमती सुलक्षणा प्रधान ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर जानकारी दी।

विशिष्ट माता के रूप में श्रीमती रानी तिरिया को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी प्रधान ने सभी माताओं को प्रोत्साहित किया।
