
नोवामुंडी, 15 दिसंबर 2025: नोवामुंडी क्लब 93 में अपार वायर्स एंड केबल्स का भव्य इलेक्ट्रीशियन मीट आयोजित किया गया, जिसमें नोवामुंडी एवं आसपास के क्षेत्रों के अनुभवी और कुशल इलेक्ट्रिशियनों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में कंपनी के प्रतिनिधि श्री अनिरुद्ध यादव ने अपार वायर्स एंड केबल्स के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों, नवीन तकनीक, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों तथा लंबे समय तक टिकाऊ वायर व केबल के उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इलेक्ट्रिशियनों को कंपनी के उत्पादों के बारे में जानकारी दी और उनके सवालों के जवाब दिए।
