
जामदा, 15 दिसंबर 2025: पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा जी ने आज जामदा में सीकेपी रेल मंडल के जीएम अनिल मिश्रा और जामदा स्टेशन मास्टर आरके जेना जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय समस्याओं को लेकर प्रस्ताव रखा, जिसमें ट्रेन का समय पर सुधार, यात्रियों के लिए आवागमन के लिए ओवरब्रिज का निर्माण, शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त करना आदि शामिल थे।

जीएम अनिल मिश्रा ने इन समस्याओं को सुनने के बाद यथाशीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष शंभू हजरा, जिला कार्यसमिति सदस्य अजीत सिंह,

संजीव राय, नोआमुंडी मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप जी, लालमोहन दास, चेतन गोप, राणा बोस, जय गुरुम, सुबीर पान, विक्की नायक, झुन्नु घोष, रेन्सो कोड़ा, विनीत गोप, महेंद्र महाकुंड, प्रफुलों महाकुड, सुकरू मुंडा, विक्की गोप, अमरजीत, आकाश, बीजू आदि उपस्थित थे।
