
8 दिसंबर सोमवार को 4 बजे से नोवामुंडी बाजार शिव मंदिर परिसर में आज आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का ऐसा संगम देखने को मिला, मानो किसी भव्य शुभ विवाह उत्सव का पवित्र माहौल हो। बाजार मोहल्ला एवं आसपास की महिलाओं ने सामूहिक शिव चर्चा का शानदार आयोजन किया, जिसमें ढोल-झाल की मंगल धुनों और मधुर भजन-कीर्तन ने पूरे वातावरण को शिवमय कर दिया।
