
8 दिसंबर सोमवार को दोपहर 2 बजे नोवामुंडी प्रखंड गहरे सदमे में डूब गया, जब उ0 मध्य विद्यालय जमजूई के प्रधान सहायक पारा शिक्षक मधुसूदन लागुरी (48) का टीएमएच नोवामुंडी में इलाज के दौरान अचानक निधन हो गया। वे काफी समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, लेकिन सोमवार सुबह अचानक स्थिति बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली।
