

16 नवंबर रविवार को 11 बजे नोवामुंडी के
कोटगढ़ में आदिवासी समाज के गौरव मरंङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा स्थापना को लेकर षिरजोन टीम की महत्वपूर्ण बैठक उत्साह और गर्व के माहौल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रतिमा स्थापना समिति के अध्यक्ष रामजीत चाम्पिया ने की,

सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि 3 जनवरी 2026, मरंङ गोमके के जन्मदिन पर कोटगढ़ चौक में प्रतिमा का भव्य अनावरण किया जाएगा

समिति ने बताया कि यह पूरे समाज का उत्सव होगा और दूर-दूर से आदिवासी समुदाय के लोग इसमें शामिल होंगे। बैठक में रामजीत चाम्पिया, कुशनू दोरायबुरू, मशकल चाम्पिया, सुकरा तिरिया, महाती बालमुचू, मिलू हेम्ब्रम, विक्रम सिदु, विक्रम तिरिया, लक्ष्मण कोड़ा, रानी तिरिया, पिंकी चाम्पिया, सोम्बरा लागुरी, प्रमानंद मुन्दुंया समेत कई सम्मानित सदस्य मौजूद रहे
