
सरायकेला: जिला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत
के निर्देश पर पूरे जिले में अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को लेकर एंटी क्राइम अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम मे गुरुवार को कांड्रा चौका मुख्य मार्ग स्थित कांड्रा थाना के समीप कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू के नेतृत्व मे कांड्रा पुलिस द्वारा एंटी क्राइम जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान मुख्य मार्ग से गुजरने वाले प्रत्येक दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की जांच की गई, हालांकि जांच के दौरान पुलिस को कोई विशेष सफलता हाथ नहीं लगी। कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने बताया कि एंटी क्राइम चेकिंग के तहत मुख्य तौर पर वाहनो के साथ ले जाए जाने वाले सामानो ं की जांच की जा रही है इसके साथ ही वाहनों के कागजात व हेलमेट की भी जाँच की गई
