
महाशिवरात्रि 18 फरवरी को जिलेभर में धूमधाम से मनाई जाएगी. इसकी तैयारी में शिवभक्त दिनरात जुटे हुए हैं.वहीं कांड्रा पाउंड़ी स्थान करणगीरीगुड़ा में साफ़ सफाई नहीं होने से इसके साथ ही मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में गंदगी की सफाई नहीं होने से पाउंड़ी स्थान के पुजारी महाराज भैरव गिरी बाबा नाराज है . भैरव गिरी बाबा ने नाराजगी दिखाते हुए ये आरोप लगाया की मंदिर परिसर में काफी कचड़ा फैला हुआ है. जिससे वहां आने वाले भक्तों को काफी परेशानी हो रही है.

उन्होंने कहा कि स्थानीय कंपनी एवं स्थानीय लोग दावा करते है कि मंदिरो की देख भाल की जाती है ,मगर ये बस दिखावा है . उन्होंने ये भी कहा की आने वाले शिवरात्रि में कांड्रा पाउंड़ी स्थान करणगीरीगुडा शिव मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं ,पर साफ-सफाई नहीं होने के कारण भक्तों में भी नाराजगी साफ साफ देखी जा रही है . आपको बताते चलें कि यह मंदिर काफी पुराना है और यह कांड्रा के लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है .

लोगों की माने तो यहां पर जो भी यहां सच्चे मन से पूजा करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है .यही कारण है कि यहां पर दूर-दराज से लोग पूजा करने आते हैं. पर स्थानीय कंपनी द्वारा साफ सफाई न करने के कारण मंदिर परिसर में गंदगी फैली हुई है. पुजारी ने बताया कि मंदिर काफी पवित्र स्थान होता है इसीलिए मंदिर में बिल्कुल भी गंदगी नहीं होनी चाहिए .
