
सरायकेला: कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्दी बेड़ा टोल के पास बंद पड़े शौचालय से एक कंकाल बरामद होने से आसपास क्षेत्र में सनसनी मच गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांड्रा गिद्दी बेड़ा टोल के पास ट्रक के ड्राइवरों के लिए शौचालय बनाया गया था। जो विगत कुछ महीने से बंद पड़ा है।

आज स्थानीय लोगों द्वारा देखा गया कि बंद पड़े शौचालय में कंकाल पड़ा हुआ है। आपको बता दें कि इस शौचालय का प्रयोग कई महीने से नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते किसी को इस बात की भनक तक नहीं थी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया है

कि शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था और कंकाल के साथ हड्डी भी बरामद हुए हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने कांड्रा थाना को इसकी सूचना दी । अब ये कंकाल किसका है यह जाँच के बाद ही पता चल पाएगा । कांड्रा थाना से सब इस्पेक्टर राहुल सिंह घटना स्थल पर पहुँच मामले की जाँच में जुट गए हैं।
